{"_id":"5aa957a54f1c1bb2758b55e4","slug":"81521047461-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी नप में दुकानदारों और लोगों ने दबाए डेढ़ करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी नप में दुकानदारों और लोगों ने दबाए डेढ़ करोड़ रुपये
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
TAX SHIMLA
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल आनंद
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी के दुकानदार डेढ़ करोड़ रुपये की राशि पर कुंडली मार कर बैठे हैं। नप इन दुकानदारों से पैसे वसूलने में नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि नगर परिषद डलहौजी पैसा न होने की बात करके विकास कार्य प्रभावित होने का रोना रोती है। अगर नप दुकानों का किराया वसूल करती है तो नप की झोली पैसों से भर जाएगी। इसके साथ ही इस पैसे को नप डलहौजी के विकास में खर्च कर सकती है।
मगर नप किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर मेहरबानी दिखा रही है। इसके परिणाम स्वरूप नप के डेढ़ करोड़ रुपये की राशि दुकानदारों ने दबा रखी है। डेढ़ करोड़ की राशि में दुकानदारों के अलावा कई ऐसे परिवार भी हैं जोकि नियमित रूप से हाउस टैक्स की अदायगी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
डलहौजी में ऐसे मामले भी है जहां नगर परिषद् की सरकारी जमीन पर बने सार्वजनिक शौचालय को तोड़ प्रभावशाली लोगों ने निजी होटल तक बना लिए है। ऐसा करने वालों पर नप की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे साफ जाहिर होता है कि नप की नीयत में खोट है।
विज्ञापन
जानकारी के नगर परिषद किराये के नाम पर डलहौजी में 86 लाख 12 हजार 884 रुपए बकाया है। वहीं हाउस टेक्स के नाम पर 72 लाख 18 हजार 317 रुपए की अदायगी होनी है। यह सरकारी पैसा कई वर्षों से लोगों ने जमा नहीं करवाया है। नगर परिषद ने कुछ मामले कोर्ट तक भी पहुंचाए हैं। हालत यह है कि पैसे की कमी झेल रही नगर परिषद् अपने कर्मचारियों को कई बार तीन-तीन महीने तक तनख्वाह नहीं दे पाती। ऐसे में उपरोक्त पैसे की रिकवरी होने से कर्मचारियों को नियमित रूप से तनख्वाह मिलेगी। वहीं विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।
नप ने दुकानदारों को जारी किए हैं नोटिस : राखी कौशल
नगर परिषद् की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि नगर परिषद ने दुकानदारों और परिवारों से पैसा वसूल करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर दुकानदारों और हाउस टैक्स नहीं चुकाने वाले परिवारों को अपनी लंबित राशि चुकानी होगी। अन्यथा नप उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाएगी।