फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एक पेड़ में लगी आग को नहीं बुझा पाया अग्नि शमन केंद्र खड़ामुख

एक पेड़ में लगी आग को नहीं बुझा पाया अग्नि शमन केंद्र खड़ामुख

Mon, 22 Jan 2018 11:31 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
एक पेड़ में लगी आग को नहीं बुझा पाया अग्नि शमन केंद्र खड़ामुख
जंगल में आग - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। भरमौर के नियोगी नामक स्थान पर कायल के पेड़ में लगी आग को दमकल कर्मी नहीं बुझा पाए। दमकल वाहन में पानी खत्म होने के बाद बिना आग बुझाए ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लौट गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी बड़े अग्निकांड के सामने आने पर इसके लिए दमकल कर्मचारी कितना तैयार है। हालांकि अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि पर्याप्त संसाधन न होने के कारण इस तरह की समस्या पेश आई है। मामला रविवार शाम का है जब नियोगी क्षेत्र का है जहां पर कायल के पेड़ में किसी कारणवश आग लग गई। इससे पेड़ टूटकर सड़क पर जा गिरा। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन केंद्र खड़ामुख को संपर्क किया। यहां से ग्यारह लोगों की टीम वाहन सहित मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने पेड़ की आग बुझाने के लिए वाहन में मौजूद पूरे पानी का उपयोग किया। मगर पेड़ के तने में लगी आग को नहीं बुझा पाए। हालांकि आग हल्की जरूर हो गई। वाहन में पानी खत्म होने पर अग्निशमन कर्मी वापिस लौट गए। पेड़ के गिरने से सड़क किनारे लगा क्रैश बैरियर भी टूट गया। घटना भले ही छोटी व सामान्य है लेकिन लोगों ने इस घटना पर अग्निशमन की कार्यकुशलता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोगों का कहना है कि विभाग जब एक पेड़ की आग नहीं बुझा सकता तो घनी आबादी वाले घरों की आग बुझाने में कितना सफल हो पाएगा। फायर स्टेशन के लीडिंग फायर मैन नरेश कुमार ने कहा कि वाहन का पानी खत्म होने के बाद उसे दोबारा भरने के लिए वापिस खड़ामुख ले जाना पड़ता है। भरमौर में अग्निशमन केंद्र के लिए कोई हाइड्रेंट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारी अपने कार्य में निपुण हैं लेकिन उनके पास साधनों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed