फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शिक्षक अब 31 दिसंबर तक कर पाएंगे ऑनलाइन पंजीकरण

शिक्षक अब 31 दिसंबर तक कर पाएंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Thu, 21 Dec 2017 10:55 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक अब 31 दिसंबर तक कर पाएंगे ऑनलाइन पंजीकरण
online app

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं के बच्चों को पढ़ा रहे बीएड डिग्री धारक अप्रशिक्षित शिक्षक अब पीडीपीईटी (पर्सनल डेवेलपमेंट प्रोग्राम फॉर इन सर्विस एलीमेंटरी टीचर ) के ब्रिज कोर्स के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। सरकार ने पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। पहले यह इसकी अंतिम तारीख 15 दिसंबर थी। मगर अब पीडीपीईटी ब्रिज कोर्स के तहत 31 दिसंबर तक अप्रशिक्षित शिक्षकों को पंजीकरण करने का अंतिम मौका दिया गया है। इससे कोई भी अप्रशिक्षित शिक्षक कोर्स में पंजीकरण करवाने से असमर्थ ना रह सके। सरकार की ओर से तिथि को बढ़ाने का मकसद बीएड डिग्री धारक अप्रशिक्षित शिक्षकों को राहत प्रदान करना है। गौरतलब है कि सरकार ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए पीडीपीईटी ब्रिज कोर्स जरूरी कर दिया है। यह कोर्स छह महीने का होगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 15 दिसंबर थी। मगर अब सरकार के आदेशानुसार इस तिथि को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा को मिली सूचना के अनुसार इस बारे में सभी स्कूलों को जानकारी प्रदान कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन पीडीपीईटी ब्रिज कोर्स के लिए अप्रशिक्षित शिक्षक 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed