{"_id":"5a3be98a4f1c1bc5758ba707","slug":"81513875850-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोथा नाले में अवैध रूप से फेंका जा रहा मलबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोथा नाले में अवैध रूप से फेंका जा रहा मलबा
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर सरोथा नाले में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर मलबा फेंका जा रहा है। इस वजह से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। हालत यह है कि मलबे में कई हरे भरे पेड़ दब चुके हैं। नाले में मलबा की मात्रा काफी बढ़ चुकी है। इसके साथ ही मलबा बारिश के मौसम में नुकसान भी कर सकता है। अवैध रूप से मलबा फेंकने वालों पर नगर परिषद और वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते नाले में दिन प्रतिदिन मलबे की मात्रा बढ़ती जा रही है। लोग गाड़ियों में मलबा भर-भर कर फेंक रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें किसी का कोई डर नहीं है। इसके अलावा शहर का कूड़ा-कर्कट भी इसी नाले में फेंका जा रहा है। इससे वहां पर चारो ओर दुर्गंध फैली रहती है। इससे आस-पड़ोस में रहने वाले लोग काफी चिंतित हैं। उन्होंने कई बार नगर परिषद से शिकायत भी की है। मगर अभी तक कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिली। स्थानीय निवासी चैन सिंह, योगेश कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, योगराज, कमल कुमार, जितेंद्र और रूप लाल ने बताया कि सरोथा नाले में अवैध रूप से फेंके जा रहे मलबे की वजह से कई पेड़ दब चुके हैं। बावजूद इसके वन विभाग आंखें मूंदे सबकुछ देखते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि सरोथा नाले में अवैध रूप से मलबा और कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएफओ चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी जाएगी और मलबा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।