फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गुमरा में पेयजल सप्लाई बाधित, दो किमी से पानी ढो रहे लोग

गुमरा में पेयजल सप्लाई बाधित, दो किमी से पानी ढो रहे लोग

Fri, 15 Dec 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
गुमरा में पेयजल सप्लाई बाधित, दो किमी से पानी ढो रहे लोग
water tap

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। सलूणी के गुमरा गांव में दस दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। इस वजह से गांव में रहने वाले लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गांव के 35 परिवारों को दो किमी दूर कुट नामक स्थान से प्राकृतिक स्रोत से पीने का पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। बावजूद इसके आईपीएच विभाग ने पानी की आपूर्ति बहाल करने में कोई कदम नहीं उठाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के बारे में फीटर को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। मगरी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण चमन कुमार, गीता देवी, जमुना, प्यारो, डिमसी, प्रताप चंद, जगदीश और पंकज ने बताया कि गांव में पेयजल सप्लाई दस दिनों से बंद है। इसके बाद भी विभाग पेयजल सप्लाई बहाल करने में कोई कदम नहीं उठा रहा है। इस वजह से गांव के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। मजबूरी में लोगों को मवेशियों को पानी पिलाने के लिए दूसरे गांव लाना पड़ रहा है। इससे लोगों का आधा दिन पानी ढोने में ही बर्बाद हो जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए। ताकि लोगों को पानी के लिए दर बदर नहीं भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द किया जाएगा समस्या का समाधान: वीरेंद्र कुमार
कनिष्ठ अभियंता सलूणी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। उन्होंने जल्द ही संबंधित फीटर को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed