फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्राथमिक शिक्षकों ने डीएलएड कोर्स का किया विरोध

प्राथमिक शिक्षकों ने डीएलएड कोर्स का किया विरोध

Sat, 09 Dec 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों ने डीएलएड कोर्स का किया विरोध
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड चंबा की आम सभा का आयोजन शनिवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान तेजेंद्र विक्रम ने की। आम सभा में जिला प्रधान रमेश बिजलवान उपस्थित रहे। आम सभा में शिक्षकों की समस्याओं के बारे में विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड प्रधान तेजेंद्र विक्रम ने बताया कि समस्त शिक्षक एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) का विरोध कर रहे हैं। मगर अभी तक सरकार ने पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल नहीं किया है। संघ ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। बैठक के दौरान वर्ष 2010 के बाद नियमित हुए प्राथमिक शिक्षकों को डीएलएड कोर्स करने के सरकारी फरमान का पुरजोर विरोध किया है। बैठक में मिड-डे मील के सोशल ऑडिट करवाने के संदर्भ में अध्यापकों को आने वाली परेशानियों पर चर्चा की गई। क्योंकि, पंचायत सचिव को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और इस प्रक्रिया में पाठशाला की शिक्षण अधिगम प्रक्रिया बाधित हो रही है। बैठक में जाफर खान, मस्तराम, कमलेश ठाकुर, नलिनी, कंचन बिज, सतपाल, उत्तम चंद, करण सिंह, मेहर सिंह, हेमराज, अजय कुमार और विष्णु दत्त सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन महासचिव संजय महाजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed