फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर झपटा पागल कुता, पांच लोग नौचे

अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर झपटा पागल कुता, पांच लोग नौचे

Tue, 05 Dec 2017 10:28 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर झपटा पागल कुता, पांच लोग नौचे
dog bite demo pic - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शहर के जुलाहकड़ी वार्ड के साथ लगते रावी तट पर स्थित श्मशानघाट में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर पागल कुत्ता झपट पड़ा। पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काट दिया है। इससे थोड़ी देर के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। लोग कुत्ते से बचने के लिए यहां-वहां भागने लगे। कुत्ते के सामने जो भी आया उसने उसे नोंच डाला। इसके बाद कुत्ता वहां से भाग गया। कुत्ते के काटे लोगों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर उन्हें एंटी रेबीज के टीके लगाकर घर भेजा गया है। जानकारी अनुसार मंगलवार को रावी तट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों पर आधे रास्ते में एक पागल कुत्ता झपट पड़ा। इस दौरान कुत्ते ने पांच लोगों को काटा। कुत्ते के हमले में हंसराज गुप्ता पुत्र गुरी सिंह निवासी बनगोटू, मोहन लाल पुत्र अमर नाथ निवासी नवां शहर पंजाब और अनु पुत्र जसवंत निवासी जुलाहकड़ी ने बताया कि उनके साथ दो अन्य लोगों को पागल कुत्ते ने काटा है। उन्होंने कहा कि पागल कुत्ते को जल्द ही पकड़ा नहीं गया तो वह शहर के अन्य लोगों को भी निशाना बना सकता है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ रही है। आवारा कुत्ते शहर की गलियों में घूमते रहते हैं। जो किसी भी समय लोगों पर झपट पड़ते हैं। पहले भी शहर में कुत्ते के हमले सामने आ चुके हैं। इस दौरान नगर परिषद ने शहर के लोगों को निर्देश दिए थे कि पालतू जानवरों का नप कार्यालय में पंजीकरण करवाएं। मगर किसी ने भी अपने पालतू जानवरों को पंजीकरण नहीं करवाया। इसके चलते पालतू जानवरों के मालिकों की पहचान नहीं हो पाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में पालतू जानवरों के पंजीकरण करवाए जाएं। डॉ. विनोद शर्मा चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि पागल कुत्ते के हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके लगाएं गए हैं। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed