{"_id":"5a15a2e34f1c1b0d698bd65e","slug":"81511367395-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलबंदी शिविर में नहीं हुए महिलाओं के ऑप्रेशन, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलबंदी शिविर में नहीं हुए महिलाओं के ऑप्रेशन, रोष
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने चुवाड़ी में नलबंदी ऑपरेशन शिविर के दौरान विभागीय प्रणाली पर महिलाओं ने सवालिया निशान लगा दिए हैं। महिलाओं ने बताया कि वे ऑपरेशन के लिए पहुंची थी। मगर उन्हें बिना ऑपरेशन किए ही वापिस लौटना पड़ा। शिविर में ऑपरेशन के लिए तीस महिलाएं पहुंची थी। इसमें महज 14 महिलाओं के ऑपरेशन विभागीय टीम ने किए। जबकि अन्य महिलाओं का ऑपरेशन के लिए फिट न होने की बात कहकर विभागीय टीम ने ऑपरेशन करने से मनाही कर दी। इस बात को लेकर महिलाओं में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं के ऑपरेशन विभागीय टीम ने नहीं किए है उन्हें खून की कमी और उनके बच्चे छोटे होने की बात का हवाला दिया गया है। ऊषा देवी, अंजना, माशला, रितु, सीमा, रेखा ने बताया कि अगर उन्हें इस बारे में जानकारी पहले दी होती तो वे अपना समय बर्बाद नहीं करते। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए वे दिन भर भूखे बैठे रहीं। खंड चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता का कहना है कि विभाग ने विशेष चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान ऑपरेशन करने में काफी ध्यान रखना पड़ता है। अगर बाद में दिक्कत पेश आती है तो लोग विभाग पर आरोप लगाते है।