{"_id":"5a15a2e14f1c1bca678bcffb","slug":"81511367393-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की कमी से सूनी पड़ी पर्यटक नगरी डलहौजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की कमी से सूनी पड़ी पर्यटक नगरी डलहौजी
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
dalhosie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी पर्यटकों की कमी चलते सूनी नजर आ रही है। डलहौजी में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पर्यटक यहां का रुख कर सकें। बीते दिनों मौसम को देखते हुए डलहौजी के ऊपरी इलाकों डैनकुंड और लक्कड़मंडी में बर्फबारी होने की उम्मीद जगी थी। मगर यहां हल्की बारिश ही हुई। डलहौजी में इन दिनों दिन के समय तो अच्छी धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होते ही डलहौजी के गांधी चौक और सुभाष चौक बेरौनक हो आते है। ज्यादातर होटलों के कमरे भी खाली पड़े हैं। हालांकि विकेंड पर जरूर पड़ोसी राज्यों से कुछ पर्यटक डलहौजी का रुख करते हैं। पर्यटन व्यवसायी अमन महिंद्रू, दीपक और विक्रम ने बताया कि इन दिनों पर्यटन नगरी डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है और अब आने वाले दिनों में यहां बर्फबारी का इंतजार है।