फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रोहड़ू जाना मेरी आमिए... पर झूमे

रोहड़ू जाना मेरी आमिए... पर झूमे

Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू जाना मेरी आमिए... पर झूमे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांगी (चंबा)।
पांगी में फूलयात्रा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के कलाकारों ने धमाल मचाया। कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में जीवन साच और बीरबल मुसाफिर ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कलाकारों ने हिमाचली गीत गाकर उपस्थित दर्शकों को खूब नचाया। जीवन साच ने नीरू चाली घूमदी, शालू रे क्वाटरे लगी रोनका, कुल्लू मनाली लगा मेना, रोहड़ू जाना मेरी आमिए सहित अन्य गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति को खूब सराहा लोकल कलाकारों ने अपनी संस्कृति की पेशकश देते हुए पारंपरिक परिधानों में लोक नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या में आरसी पांगी रोहित राठौर ने लोगों को चुनाव में इस्तेमाल होने वाली वीवीपैट मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मशीन के जरिए वोट डालने की विधि बताई। उन्होंने लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। फूलयात्रा मेला प्रदेश में एकमात्र ऐसा मेला है, जिसके आयोजन के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा कोई फंड नहीं दिया जाता। स्थानीय लोग चंदा इकट्ठा करके मेले का आयोजन करते हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed