फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   80 lakh to chamba road repair

चंबा शहर में सड़कों व गलियों की मरम्मत के लिए 80 लाख

Fri, 18 Mar 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 18 Mar 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
80 lakh to chamba road repair
नगर पर‌िषद की बैठक में मौजूद पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

नगर परिषद कार्यालय चंबा में हाउस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने की। बैठक में चंबा से जुड़े कई कई मुद्दों पर चर्चा व निर्णय लिए गए।

विज्ञापन


बैठक में होली  कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा में निर्णय लिया गया कि इस बार चंबा में होली का कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से चंबा चौगान में होगा। जिसमें गीत संगीतकार अपनी प्रस्तुति देंगे। नप अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि जल्द ही नप द्वारा सूही माता और चामुंडा माता मंदिरों में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। ये दोनों मंदिर चंबा के ऐतिहासिक मंदिर है। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। लेकिन अभी तक इन मंदिरों में शौचालयों की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए मंदिरों में शौचालयों का निर्माण करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के अधीन आने वाली सड़कों व गलियों की मरम्मत के लिए नप  द्वारा 80 लाख रुपये का अस्टीमेट बनकर तैयार हो चुुका है। जल्द ही इसके टेंडर करवाएं जाएंगे। उसके बाद शहर की खराब हो चुकी सड़कों व गलियों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की गलियों में स्ट्रीट लाइटों के अक्सर खराब रहने की शिकायत की जाती है। जिसको ध्यान में रखते हुए गलियों में स्ट्रीट लाइटों के रख रखाव के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये टीमें शहर की गलियों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करेंगी।  उन्होंने कहा कि कुरांह कूड़ा संयंत्र में पड़े पुराने कंटेनरों की जल्द ही नीलामी करवाई जाएगी। इस मौके पर सभी वार्डों के पार्षद व नप अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed