{"_id":"6867c4638e0df26a46043804","slug":"80-children-are-studying-by-risking-their-lives-chamba-news-c-88-1-cmb1003-154842-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे 80 नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे 80 नौनिहाल
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे 80 नौनिहाल
राजकीय प्राथमिक पाठशाला तीसा के भवन की हालत जर्जर
एसएमएसी ने दी चेतावनी, जल्द प्रयास न हुए तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चबा)। उपमंडल चुराह के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला तीसा के भवन की हालत जर्जर हो चुकी है। बच्चे जोखिम में जान को डालकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। दूसरी तरफ अभिभावकों को भी हर वक्त अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। जर्जर स्कूल भवन के कारण बीस से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में भेजने पर मजबूर हैं। वर्तमान में स्कूल में लगभग 80 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनकी सुरक्षा और पढ़ाई दोनों खतरे में हैं। अभिभावकों रमेश कुमार, सुनील कुमार, देविया राम, अमिता देवी, रोशनी देवी, सुरेंद्र कुमार, पुष्पा देवी आदि का कहना है कि इसके बारे में वे कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इससे अभिभावकों में रोष है। गौरतलब है कि इसी साल असुरक्षित कमरों को तोड़ दिया है, लेकिन अब बारिश का पानी नीचे स्थित कमरों में घुस रहा है। ऐसे में बारिश के दिनों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि, विभाग को भी इसके बारे में पूरी जानकारी है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने विभाग और प्रशासन को चेताया है कि यदि विभाग ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाए तो स्कूल प्रबंधन समिति और सभी अभिभावक मिलकर कठोर निर्णय लेने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। विद्यालय का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। वर्ष 2018 में स्कूल के दो कमरे असुरक्षित घोषित किए गए थे। इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक विभागीय पत्राचार ही चल रहा है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह का कहना है कि जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।