{"_id":"56fd22d44f1c1bf81df0011f","slug":"8-25-lakh-to-municipal-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगान में पार्किंग संचालक ने नप को किया 8.25 लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगान में पार्किंग संचालक ने नप को किया 8.25 लाख का भुगतान
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद में किराये को लेकर छिड़े घमासान के बीच चौगान नंबर तीन में पार्किंग संचालक ने बकाया राशि का भुगतान कर दिया है। पार्किंग संचालक कुकरेजा एंड कंपनी पर नगर परिषद की करीब आठ लाख 25 हजार रुपये की देनदारी थी।
इस देनदारी को अदा न करने पर चौगान वार्ड की पार्षद अंजलि मल्होत्रा ने सवाल उठाए थे। जिसके बाद नगर परिषद ने दस अप्रैल तक संचालक को पार्किंग की पूरी बकाया राशि जमा करवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन संचालक ने 31 मार्च को ही पूरी बकाया राशि जमा करवा दी है। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बकाया राशि जमा होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह राशि पूर्व की नगर परिषद के समय से बकाया थी। जिसके लिए उन्होंने लगातार संचालक पर दबाव बनाए रखा और आखिर में संचालक को पूरी राशि जमा करवानी पड़ी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में पार्किंग के टेंडर किए जाएंगे और यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिसमें कोई भी व्यक्ति पार्किंग हासिल कर सकता है।
उन्होंने बताया कि जंजघर में भी नगर परिषद की जो भी बकाया राशि बनती है उसकी वसूली जल्द ही जाएगी और इसे खाली करवाया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर अन्य कब्जाधारकों बस स्टैंड के रैन बसेरा संचालक और गांधी कांपलेक्स के दुकानदारों को अपना-अपना बकाया भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने की सूरत में इन सभी को नोटिस भेजे जाएंगे और नगर परिषद की संपत्ति को खाली करवाया जाएगा।