फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   75.24 percent voting in the second phase of panchayat elections in Pangi

पांगी में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 75.24 फीसदी मतदान

Fri, 01 Oct 2021 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
75.24 percent voting in the second phase of panchayat elections in Pangi
पांगी में मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता। - फोटो : Chamba
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की नौ पंचायतों और जिले की सात पंचायतों में उपचुनाव हुए। पांगी की नौ पंचायतों में दूसरे चरण में मतदान की प्रतिशतता 75.24 फीसदी रही। 25 मतदान केंद्रों में 5,988 मतदाताओं में से 3016 पुरुषों और 2972 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में योगदान दिया।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और गृहरक्षक के जवान मुस्तैद रहे। कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदाता मास्क पहनकर सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में लगना शुरू हो गए। सांय तीन बजे बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतों की गणना का क्रम शुरू हो गया। देररात तक चुनावी नतीजे आने की उम्मीद है। पांगी की नौ पंचायतों साहली, साच, फिंडरू, धरवास, मिंधल, पुर्थी, कुफा, करेल और किलाड़ में शुक्रवार को दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे आरंभ हुई।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में सुबह 9 बजे तक 13.33 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद मतदाताओं की संख्या में इजाफा होता गया। सुबह 11 बजे तक मतदान केंद्रों में 15.6 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे 22.27 प्रतिशत, जबकि दोपहर तीन बजे तक 24.01 प्रतिशत तक मतदान हुआ। कई पोलिंग बूथों पर तीन बजे के बाद भी मतदान प्रक्रिया जारी रही। पांगी की 9 पंचायतों में 75.24 प्रतिशत तक मतदान हुआ। कुल मिला कर दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया में नव मतदाता युवतियों और महिलाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। पांगी में 7958 मतदाताओं में 4087 पुरुष और 3871 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव के तहत विकास खंड मैहला की बलौठ और चंबा की हमल पंचायत में उपप्रधान, भटियात की पछरोट, चंबा की भनौता और विकास खंड तीसा की करैरी व झझाकोठी में वार्ड सदस्यों के चुनावों को लेकर मतदान प्रक्रिया हुई।
फिंडरू मतदान केंद्र में बेल्ट बॉक्स में आई खराबी
फिंडरू स्थित मतदान केंद्र के बेल्ट बॉक्स में खराबी आने के बाद वीरवार रात ही उसे बदल दिया गया। बताया जा रहा है कि बेल्ट बॉक्स खुलने और बंद होने में दिक्कत हो रही थी। नतीजतन, सेक्टर ऑफिसर की डिमांड पर मतदान केंद्र में दो बेल्ट बॉक्स मुहैया करवाए गए।

विकास खंड अधिकारी पांगी अंशुल शांडिल्य ने बताया कि पांगी की नौ पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए हैं। कहा कि 9 पंचायतों में 75.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed