फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   73 polling stations of the district will be contacted through walkie-talkie.

Chamba News: वॉकी-टॉकी से होगा जिले के 73 मतदान केंद्रों से संपर्क

Wed, 27 Mar 2024 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Mar 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
73 polling stations of the district will be contacted through walkie-talkie.
वॉकी-टॉकी से होगा जिले के 73 मतदान केंद्रों से संपर्क
विज्ञापन

दूरसंचार सेवाओं से अछूते मतदान केंद्रों में व्यवस्था बनाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग मुस्तैद
जिला चंबा में 631 मतदान केंद्रों में से 28 शहरी और 593 हैं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 73 मतदान केंद्रों में दूरसंचार सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। ऐसे में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया को अंजाम दिलवाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। केंद्रों में मतदान प्रक्रिया के दौरान पल-पल की जानकारी हासिल करने के लिए वॉकीटॉकी ही मुख्य साधन रहेगा। इतना ही नहीं, इन मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और गृह रक्षक जवानों समेत रिटेनिंग अधिकारी भी तैनात रहेंगे। दूरसंचार सेवाओं से अछूते मतदान केंद्रों में व्यवस्था को चकाचक रखने के लिए जिला निर्वाचन आयोग पूरी तरह से मुस्तैद हो चुका है।
गौर रहे कि जिले के 631 मतदान केंद्रों में से 28 शहरी तथा 593 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों में पांच विस क्षेत्रों के करीब 401168 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 203401 पुरुष और 197765 महिला मतदाता, 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 9398 भावी मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। इसके अलावा सेवा मतदाताओं की संख्या 3388, पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की संख्या 3796 और 85 वर्ष से अधिक की आयु के 7808 वृद्धजन मतदाता हैं। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुराह में 8, भरमौर 46, चंबा 5, डलहौजी 8 और चंबा में 5 मतदान केंद्रों में दूरसंचार सेवाओं के लचर होने से वॉकीटॉकी ही संपर्क का मुख्य साधन है।
विज्ञापन

--
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि जिले के 73 मतदान केंद्रों में दूरसंचार सेवाएं लचर हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था के तहत मतदान करवाने को लेकर निर्वाचन आयोग अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed