फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   72 crores will quench the thirst of the people of thirty villages

72 करोड़ से बुझेगी तीस गांवों के लोगों की प्यास

Fri, 06 Aug 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
72 crores will quench the thirst of the people of thirty villages
72 crores will quench the thirst of the people of thirty villages
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के तीस गांवों में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए जलशक्ति विभाग ने 72 करोड़ रुपये की योजना तैयार कर ली है। इसको लेकर सरकार से मंजूरी भी मिल गई है। रावी नदी और साल खड्ड के पानी को लिफ्ट करके इन गांवों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे गांवों में चल रही पानी की किल्लत का समाधान हो सके।
विज्ञापन

पेयजल योजना से चंबा विधानसभा क्षेत्र के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायतें जटकरी, कोलका, कुपाहड़ा, भड़ियां, बख्तपुर, बसोधन, रठियार, औड़ा, खज्जियार और द्रम्मण लाभान्वित होंगी। गौरतलब है कि इन पंचायतों के ज्यादातर गांवों में अक्सर पानी की किल्लत रहती है। इसको लेकर ग्रामीण विभाग और पंचायत जन प्रतिनिधियों से शिकायतें करते रहते हैं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए जल शक्ति विभाग ने 72 करोड़ की पेयजल स्कीम बनाकर सरकार को मंजूरी के लिए भेजी। सरकार की ओर से इस स्कीम को मंजूरी मिल चुकी है। विभाग अपनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद योजना का कार्य जल्द शुरू करवाएगा। पेयजल योजना बनने के बाद इन पंचायतों के लोगों को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के अधीक्षक अभियंता रंजीत चौधरी ने बताया कि जिले के तीस गांवों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए 72 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। रावी नदी और साल खड्ड का पानी इन गांवों तक पहुंचाया जाएगा। योजना शुरू होने के बाद ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed