{"_id":"5cae33c4bdec22140966f0f5","slug":"71554920388-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय के बाद चंबा डायलिसिस सेंटर को मिला डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय के बाद चंबा डायलिसिस सेंटर को मिला डॉक्टर
विज्ञापन

जिले के किडनी रोगियों का सस्ते में होगा डायलिसिस, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त निदेेशक देंगे सेवाएं
1098 रुपये में होगा मरीज का डायलिसिस, मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। आखिरकार चंबा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेंटर चलाने के लिए अनुभवी डॉक्टर मिल ही गया। स्वास्थ्य विभाग में निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉक्टर ओपी पुरी ने डायलिसिस सेंटर में कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें डायलिसिस का काफी अनुभव है। इसलिए अब चंबा जिला के किडनी रोगियों को डायलिसिस करवाने के लिए जिला से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। चंबा मेडिकल कॉलेज में ही रोगियों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। सेंटर में डायलिसिस करने के लिए चार मशीनें स्थापित की गई हैं। एक समय में चार मरीज अपना डायलिसिस करवा सकते हैं। जिला के दर्जनों मरीज ऐसे हैं जो किडनी रोग से ग्रसित हैं। उन्हें बाहर जाकर पांच से छह हजार रुपये में डायलिसिस करवाना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
किडनी रोगियों को चंबा मेडिकल कॉलेज के सेंटर में 1098 रुपये में डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। अब किडनी रोगियों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। डॉक्टर के अलावा सेंटर में तकनीशियन सहित अन्य स्टाफ की भी नियुक्ति हो चुकी है।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि डायलिसिस सेंटर में डॉक्टर ओपी पुरी ने ज्वाइन कर लिया है। उन्हें सेंटर के बारे में सारी जानकारी दे दी गई है। उनके पास डायलिसिस करने का काफी अनुभव भी है। जिसका लाभ चंबा के किडनी रोगियों को मिलेगा।