फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बेटे-बहू के साथ पोती की किलकारियां भी दफन

बेटे-बहू के साथ पोती की किलकारियां भी दफन

Sat, 23 Mar 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
बेटे-बहू के साथ पोती की किलकारियां भी दफन
सतपाल शर्मा
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। उपमंडल की ऑयल पंचायत के खेरना गांव में हुआ दर्दनाक हादसा पासमदीन के परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे गया। इस दर्दनाक हादसे में जहां पासमदीन ने बेटे और बहू को खोया वहीं दो वर्षीय मासूम बच्ची की जान भी चली गई। पासमदीन और मां जमीना ने हादसे से जहां बेटे-बहू को खोया वहीं दादा-दादी कहने वाली बिटिया की किलकारियां भी दफन हो गईं। पासमदीन के सात बेटे हैं। इस हादसे से सात भाइयों की माला से एक मोती भी कम हो गया।

गौरतलब है कि चुराह उपमंडल की ऑयल पंचायत के खेरना गांव में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक मकान गिरने से कमरे में सोए पासमदीन के छोटे बेटे का परिवार काल का ग्रास बन गया। हाशिम के भाई और माता-पिता का मकान कुछ ही दूरी पर है। इसके बावजूद देर रात हुए दर्दनाक हादसे की खबर किसी को न लग पाई। सुबह जब उन्होंने मकान गिरा देखा तो उनके पांव तले जमीन ही खिसक गई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


पासमदीन के छोटा बेटा परिवार सहित मलबे तले दब गया। क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। हरेक ग्रामीण की आंख नम है। हादसे के बाद गांव में कहीं भी पूरा दिन चूल्हा नहीं जला। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed