{"_id":"5c605607bdec22737d20ccd5","slug":"71549817351-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों में मिले स्वाइन के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों में मिले स्वाइन के लक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती तीन मरीजों में स्वाइन के लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की संभावना को देखते हुए इनके खून के सैंपल लेकर आईजीएमसी शिमला के लिए भेज दिए हैं। आईजीएमसी शिमला में मरीजों के खून के नूमनों की जांच की जाएगी। यहां से रिपोर्ट आने आने के बाद ही मरीजों का आगामी उपचार किया जाएगा। फिलहाल मरीजों को अस्पताल की चौथी मंजिल में भर्ती किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में तीन मरीज तीन दिनों से भर्ती हैं। इन मरीजों को काफी समय से जुकाम और बुखार है। जो दवाई देने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा था। इसके चलते डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू जांच किट से उनके नमूने लेकर आईजीएमसी भेजने का निर्णय लिया। मेडिकल कॉलेज में टैमी फ्लू समेत अन्य स्वाइन फ्लू की दवाइयां उपलब्ध हैं। अगर इन मरीजों की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि होती है, तो चंबा अस्पताल में यह पहला मामला होगा। अस्पताल प्रबंधन इन मरीजों की बेहतर तरीके से देखभाल कर रहा है। वार्ड स्टाफ को भी एहतियात बरतने को कहा गया है। अभी तक चंबा के पांच मरीज स्वाइन फ्लू से ग्रस्ति हुए हैं। जो जिले से बाहर रह रहे थे। उनका उपचार भी जिले के बाहर ही चल रहा है।
यह हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण
शरीर में बुखार, तेज ठंड लगना, गला खराब हो जाना, मांसपेशियों में दर्द होना, तेज सिरदर्द, खांसी, कमजोरी महसूस होना बीमारी के दौरान सामने आने वाले लक्षण हैं।