फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पेंशनधारकों को मार्च माह से नहीं मिली पेंशन

पेंशनधारकों को मार्च माह से नहीं मिली पेंशन

Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पेंशनधारकों को मार्च माह से नहीं मिली पेंशन
pension shimla

ताजदीन खान

विज्ञापन

किहार(चंबा)। विधानसभा डलहौजी के तहत ग्राम पंचायत डांड के सामाजिक पेंशनधारकों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। मार्च माह से लेकर जून माह तक पेंशन न मिलने से पेंशनधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। क्षेत्र के 250 पेंशन धारकों को पेंशन मिलने की चाह लेकर रोजाना मीलों का सफर तय कर बुजुर्ग डाकघर डांड में पहुंचते हैं, लेकिन, डाकघर में कैश की किल्लत होने का हवाला देकर बुजुर्गों को निराश लौटाया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में पेंशन से ही बुढ़ापे में गुजर बसर करने वाले लोगों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

गौरतलब हो कि विकास खंड सलूणी के अधीन आने वाले डाकघर डांड में सैंकड़ों खाताधारक आते हैं। ऐसे में उप डाकघर में क्षेत्र के 250 पेंशनधारकों को लंबे समय से पेंशन नहीं मिल पाई है। इसमें विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन धारकों के खाते भी हैं। मगर मार्च माह से लेकर जून माह तक पेंशन धारकों को डाकघर डांड से पेंशन नहीं मिल पाई है। पेंशनभोगी हसनदीन, चमारू राम, ज्ञान चंद, मालती देवी, चेतराम, नारायण सिंह, बालो देवी, शकीना बेगम, निजामदीन, चमन लाल, गोपाला, प्रभु राम, श्रीधर, रमजान, गुलशन बेगम, परवीना, जेनबा, राजदीन, सुदरदीन, नसीमा बेगम, नीचा, मुशदी राम, अमरो राम, नसीमा बेगम, याकूब खान, दलीप कुमार और होशियार सिंह का कहना है कि डाकघर डांड से उन्हें मार्च माह से लेकर अब तक पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार ने असहाय, बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों के लिए पेंशन योजना को क्रियान्वित किया है। बावजूद इसके पेंशनधारकों को मिलने वाले इस लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। जिला डाकघर चंबा के अधीक्षक संतोष ठाकुर का कहना है कि ऑनलाइन सिस्टम के चलते ही इस प्रकार की समस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यवस्था को सुचारु करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed