फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बोर्ड परिणाम खराब रहने के कारण तलाशेगा शिक्षा विभाग

बोर्ड परिणाम खराब रहने के कारण तलाशेगा शिक्षा विभाग

Fri, 04 May 2018 07:53 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परिणाम खराब रहने के कारण तलाशेगा शिक्षा विभाग
exam shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। दसवीं और जमा दो बोर्ड की परीक्षाओं में कम प्रतिशत वाले स्कूलों में इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम निरीक्षण करेगी। इस दौरान स्कूल जाकर परीक्षा परिणाम अच्छा न रहने के कारणों की जांच की जाएगी। दसवीं और जमा दो के परीक्षा में कई स्कूलों का परिणाम बेहतर न आने पर शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेजी जाएगी और वहां से प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजकर इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएंगे।

इसको लेकर दसवीं और जमा दो बोर्ड में कम प्रतिशत वाले सरकारी स्कूलों की सूची मांगी गई है। जैसे ही यह रिपोर्ट पहुंचेंगी, स्कूलों में निरीक्षण का दौर शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षा में कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है। कई स्कूलों में जहां स्टाफ की कमी की वजह से रिजल्ट प्रतिशतता कम हुई तो वहीं दूसरी तरफ कुछ स्कूलों में अन्य कारणों की वजह से परिणाम प्रतिशतता पर असर पड़ा।
विज्ञापन


दोनों बोर्ड कक्षाओं का परिणाम अब घोषित हो चुका है। ऐसे में इंस्पेक्शन विंग ने भी आगामी कार्रवाई के लिए खाका तैयार कर लिया है। इंस्पेक्शन विंग के पास यह सूची पहुंचेंगी, स्कूलों में दबिश देकर रिजल्ट कम रहने के कारण की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्शन विंग चंबा के प्रिंसिपल अशोक धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिजल्ट खराब रहने की वजहों की छानबीन की जाएगी और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed