फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   परेल पुल को होगा बेहतरीन डिजाइन, वजन भी होगा कम

परेल पुल को होगा बेहतरीन डिजाइन, वजन भी होगा कम

Sun, 07 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
परेल पुल को होगा बेहतरीन डिजाइन, वजन भी होगा कम
demo pic - फोटो : demo pic
पंकज सलारिया
विज्ञापन

चंबा। रावी नदी पर गिरे परेल पुल की जगह बनने वाले नए पुल का इस बार लोक निर्माण बेहतर डिजाइन तैयार कर रहा है। इसमें पुल का वजन कम भी होगा। इससे पुल को मजबूती मिलेगी और भविष्य में इसके गिरने की संभावना भी कम होगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा ने ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए हैं। पुल के निर्माण को लेकर तीन सप्ताह पहले ही लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा ने स्थिति स्पष्ट कर दी थी। इतना ही नहीं, पुल निर्माण का सारा खर्च ठेकेदार ही उठाएगा। पुल अब विभाग नए तरीके से डिजाइन करेगा। इसमें पुल के वजन को भी ध्यान में रखा जा रहा है। इसमें पुल का वजन पहले की अपेक्षा कम रखने का फैसला लिया गया है।
साथ ही डिजाइन भी और बेहतर करने की कोशिश की गई। गौरतलब है कि दीवाली की सुबह रावी नदी पर बना परेल पुल अचानक गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ पुल से तीन वाहन और तीन लोग गुजर रहे थे। पुल गिरने से छह लोग घायल हुए थे। पुल गिरने की वजह प्रारंभिक दृष्टि में डिजाइनिंग में कमी सामने आया था। अब पुल के गिरने के मामले को लेकर छानबीन का जिम्मा एनआईटी हमीरपुर को सौंपा गया है।
विज्ञापन


ऐसे होगा पुल का वजन कम
जानकारी अनुसार पुल के वजन को कम करने के लिए कंकरीट बिछाने के बाद पुल का ऊपरी हिस्सा स्टील से बनाया जाएगा। इससे पुल की सुंदरता भी बढ़ेगी। साथ ही वजन भी कम हो जाएगा। इसके अलावा अलग डिजाइनिंग से पुल को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा के मुख्य अभियंता एसके गंजू का कहना है कि पुल का वजन पहले की अपेेेक्षा कम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार पुल का बेहतर डिजाइन होगा। साथ ही ऊपरी हिस्सा स्टील से तैयार करवाया जाएगा। नए पुल से भी पहले की तरह सभी तरह के वाहन आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed