फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   टीजीटी को दो दिन में जमा करवाना होगा स्थापना विवरण

टीजीटी को दो दिन में जमा करवाना होगा स्थापना विवरण

Mon, 01 Jan 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
टीजीटी को दो दिन में जमा करवाना होगा स्थापना विवरण
teacher shimla - फोटो : अमर उजाला
चंबा। जिला के स्कूलों में कार्यरत सभी स्नातक अध्यापकों का स्थापना विवरण प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मांगा है। इसके लिए शिक्षकों को दो दिन की मोहलत दी गई है। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ब्यौरा दो दिन के भीतर पहुंचना चाहिए। इस मामले में लेटलतीफी बरतने वाले स्कूल प्रभारी लापरवाही के लिए खुद जिम्मेवार होंगे। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद निर्धारित अवधि में ब्यौरा कार्यालय तक पहुंचाना है। ताकि इस ब्योरे को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला के सरकारी स्कूलों में टीजीटी मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए करीब 1200 शिक्षक तैनात हैं। चतुर्थ मासिक के तहत यह ब्योरा विभाग ने मांगा है। इस ब्योरे के लिए विभाग की ओर से विशेष फॉर्मेट भी जारी किया गया है। इस फॉर्मेट में ही शिक्षकों को स्थापना विवरण भेजना होगा। इसमें शिक्षक का नाम, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, ज्वाइनिंग की तिथि, सेवानिवृत्त की तिथि सहित अन्य जानकारियां भरनी होगी। विभाग ने इस फॉर्मेट को स्कूल प्रभारियों की ई-मेल पर भी फॉरवर्ड कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीक्षक अजय बिजलवान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर स्कूल प्रभारी टीजीटी का स्थापना विवरण का ब्योरा जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed