फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 percent subsidy will be given on solar fencing

Chamba News: सोलर बाड़बंदी पर मिलेगा 70 प्रतिशत अनुदान

Wed, 23 Aug 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
70 percent subsidy will be given on solar fencing
चंबा। जिले के किसानों को अब फसलों को बचाने के लिए परेशानी नहीं होगी। कृषि विभाग के पास सोलर बाड़बंदी के लिए बजट पहुंच चुका है। विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। सोलर बाड़बंदी के तहत किसानों को 70 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। कंपनी के कर्मचारी किसानों के खेतों में जाकर बाड़बंदी करेेंगे। इससे लावारिस पशु अब फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। सरकार की ओर से इस योजना को कार्यान्वित करने का मकसद किसानों को राहत पहुंचाना है जिससे किसानों की फसलों को लावारिस पशु नुकसान न पहुंचा सकें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चंबा क्षेत्र के लिए अस्सी लाख रुपये के बजट का प्रावधान हुआ है। जबकि, पांगी के लिए 27 और भरमौर के लिए 47 लाख रुपये की राशि जारी हुई है। कुल मिलाकर सोलर बाड़बंदी के लिए जिले को 1.54 करोड़ की राशि मिली है। विभाग के मुताबिक किसानों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विभाग इसके लिए मंजूरी प्रदान करेगा। आवेदन को जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, खेतों में सोलर बाड़बंदी का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोलर बाड़बंदी योजना के तहत खेतों में लावारिस पशु, शुअर और बंदरों के झुुंड प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अगर कोई पशु खेतों में जाता है तो उसे हल्का करंट लगेगा जिससे पशु खेतों में नहीं जाएंगे। सरकार की ओर से किसानों की फसलों को संरक्षण देने के लिए इस तरह की योजना कार्यान्वित की गई है। किसान www.agridbt.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed