{"_id":"6623eb5f7a16cceddd03e58c","slug":"70-meter-part-of-road-sunken-near-sarela-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122972-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरेला के पास धंसा सड़क का 70 मीटर तक हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरेला के पास धंसा सड़क का 70 मीटर तक हिस्सा
Sat, 20 Apr 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 Apr 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर सरेला के पास कीचड़ से अटा मार्ग और फंसी परिवहन निगम की बस।संवाद
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सरेला के समीप 70 मीटर जमीन का धंस गई है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
समय रहते लोक निर्माण विभाग ने सरेला नाला के साथ धंस रही जमीन को बचाने के लिए कंकरीट के डंगे नहीं लगाए तो कोई घटना हो सकती है। वर्तमान में मुख्य मार्ग पर सरेला के समीप वाहन चालकों को अपनी और सवारियों की जान जोखिम में डालकर सड़क को पार करना पड़ रहा है। सरेला के पास सड़क पर पानी का रिसाव होता है। इससे बसें, मालवाहक वाहन, छोटी गाड़ियों समेत दो पहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। मुख्य मार्ग होने से रोजाना यहां से हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पानी का रिसाव होने से मार्ग पर कीचड़ एकत्रित हो जाता है।
राजीव कुमार, नरेश कुमार, हरीश कुमार, कमलेश कुमार, रमेश कुमार, अशोक कुमार, दलीप कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर सरेला के पास पानी का रिसाव होता रहता है। इस वजह से सड़क का हिस्सा बैठ रहा है। ऐसे में यहां से होकर गुजरने वाले वाहन अकसर खड़ी चढ़ाई पर हांफ जा रहे हैं। बताया कि विभाग की ओर से कुछ वर्ष पूर्व नाले के साथ ही डंगे लगाने का कार्य किया, लेकिन वर्तमान में वे डंगे भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। विभाग को जमीन धंसने से बचाने के लिए नाले के साथ ही कंकरीट का कार्य करवा करवाना चाहिए।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि उक्त स्थान पर पूर्व में डंगे लगाए गए थे। आचार संहिता के पश्चात वे सर्वे करवा कर टेंडर लगवा कर कार्य करवाने का प्रयास करेंगे। वर्तमान में सड़क की जमीन बैठने वाले हिस्से पर भराई करने का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
--