फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   62 km race being organized for dental treatment

Chamba News: दांत के इलाज के लिए लग रही 62 किमी की दौड़

Sun, 14 Jul 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jul 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
62 km race being organized for dental treatment
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोगों को दांतों की बीमारी का इलाज करवाने के लिए 62 किलोमीटर लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल भरमौर में चार साल से कोई दंत चिकित्सक नहीं है।
विज्ञापन

चार साल पहले यहां से दंत चिकित्सक का तबादला कर दिया गया था। इसके बाद कभी भी चिकित्सक की तैनाती भरमौर में नहीं हो पाई। स्थानीय लोग पूर्व सरकार और मौजूदा सरकार से दंत चिकित्सक की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की है। इस वजह से क्षेत्र की 31 पंचायतों के लोगों को दांतों की बीमारी का इलाज करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है। यहां आने-जाने में लोगों का पूरा दिन निकल जाता है। सुबह तड़के भरमौर से चंबा के लिए मरीजों को रवाना होना पड़ता है, तब जाकर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उनका नंबर जल्दी लगता है। अन्यथा, ओपीडी के बाहर भी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, चतर सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र, किशोर, सूरज, मनीष कुमार और योगराज ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में पहले ही मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं। स्कूलों में अध्यापकों की कमी चल रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सड़कों की हालत भी दयनीय बनी हुई है। भरमौर से चंबा भले ही एनएच है, लेकिन यहां गाड़ी चलाना चालकोंं के लिए काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भरमौर में दंत चिकित्सक की तैनाती करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉक्टर शुभम भंडारी ने बताया कि दंत चिकित्सक सहित अन्य रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। सरकार जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति कर सकती है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed