{"_id":"5c892c02bdec2213f22d1a48","slug":"61552493570-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने जिले से हटाए 250 होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने जिले से हटाए 250 होर्डिंग
विज्ञापन
चंबा। आदर्श चुनाव संहिता लगने के बाद जिला प्रशासन ने पांचों विस क्षेत्रों से सरकारी योजनाओं के 250 होर्डिंग हटाए हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से 30 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें गठित की हैं। इन टीमों में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीमों को जीपीएस सिस्टम वाली गाड़ियां मुहैया करवाई गई हैं। जिससे वाहनों की लोकेशन की प्रशासन को पूरी जानकारी मिलती रहे। यह टीमें चुनाव तक सक्रिय रहेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हरीकेश मीणा ने बताया कि चुराह में फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने सरकार के प्रचार संबंधित 11 होर्डिंग, भरमौर में 90, डलहौजी में 7, चंबा में 26 और भटियात में एक होर्डिंग को हटाया है। इसके अलावा जहां पर भी वोटर को रिझाने वाली प्रचार सामग्री नजर आएगी उसे टीमें हटाएंगी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लघंन करने वाली राजनीतिक पार्टी और नेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।