{"_id":"5c61a671bdec224bc54aa53d","slug":"61549903473-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी सुरंग संघर्ष समिति का एलान, लोस चुनावों में नहीं करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी सुरंग संघर्ष समिति का एलान, लोस चुनावों में नहीं करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की तीस हजार की आबादी आगामी लोस चुनावों का बहिष्कार करेगी। सुरंग निर्माण को लेकर कोई भी पहल न होने के कारण स्थानीय लोगों ने यह निर्णय लिया है। पांगी सुरंग संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भेजा। साथ ही इसकी एक कॉपी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री मंत्री जयराम ठाकुर को भी भेजी है। ज्ञापन के माध्यम से समिति सदस्यों ने सरकार को आगामी लोस चुनावों का बहिष्कार करने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पांगी सुरंग संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवन शर्मा, डॉ. हरीश, पान चंद, वीर, वीरेंद्र कुमार, कृष्णा देवी, जान देई, राज कुमार व नरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्दियों में पांगी घाटी में हर वर्ष पांच फीट से अधिक बर्फबारी होती है। जिस कारण पांगी घाटी का छह माह के लिए शेष विश्व से संपर्क कट जाता है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय पर उपचार न मिलने के कारण अब तक हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। आजादी के बाद से ही घाटी के लोग पांगी के लिए सुरंग निर्माण की मांग कर रहे हैं। चुनाव के दौरान हर बार पांगी के लोगों को सुरंग बनाने के सपने दिखाए जाते हैं, लेकिन चुनाव में विजयी होने के बाद इसको लेकर कोई भी कदम नेतागण नहीं उठाते हैं। जिसके चलते घाटी के लोग अब स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस सुरंग के निर्माण से न केवल पांगी की जनता को वर्ष के 12 महीने मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी अपितु घाटी में पर्यटन को भी पंख लगेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह सुरंग काफी लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सुरंग के निर्माण को लेकर सरकार द्वारा उचित कदम न उठाए गए तो इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव का जनजातीय समाज के लोग बहिष्कार करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी केंद्र व प्रदेश सरकार की होगी।
समिति ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने हाल ही में अपना बजट पेश किया है। लेकिन पांगी घाटी के लिए सुरंग निर्माण करवाने संबंधित इसमें कोई जिक्र नहीं किया है। जिससे घाटी के लोगों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
समिति ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने हाल ही में अपना बजट पेश किया है। लेकिन पांगी घाटी के लिए सुरंग निर्माण करवाने संबंधित इसमें कोई जिक्र नहीं किया है। जिससे घाटी के लोगों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन