{"_id":"5bd74210bdec2269ad753c19","slug":"61540833808-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को दो महीने से नहीं मिले बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को दो महीने से नहीं मिले बिजली बिल
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। विद्युत बोर्ड प्रबंधन की लापरवाही जिले के एक लाख 35 हजार विद्युत उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। बोर्ड प्रबंधन ने दो माह से बिलिंग का टेंडर टाटा कंपनी को आवंटित किया है। मगर कंपनी ने बिल जारी करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं। आलम, यह है कि दो माह बाद भी जिले में इलेक्ट्रोनिक बिलिंग मशीनें नहीं पहुंच पाई है। नतीजतन, बिजली बोर्ड के जारी किए गए कुछ बिजली बिलों में होने वाली गलतियों को देखकर उपभोक्ताओं के होश फाख्ता हो रहे हैं। वहीं, बिलिंग मशीनों के न पहुंचने से बिजली बोर्ड के कर्मचारियों पर भी काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
गौरतलब हो कि प्रदेश भर में बिजली बिलों की बिलिंग का कार्य एचपीसी कंपनी कर रही है। एचपीसी कंपनी के कर्मचारी समयानुसार बिलिंग कर रहे थे। दो माह पूर्व ही बिलिंग संबंधी टेंडर टाटा कंपनी को सौंपा गया हैं। बिलिंग का कार्य दूसरी कंपनी के पास जाने से बिजली बिलों की बिलिंग करने के लिए अब नए सिरे से बिलिंग मशीनें आनी है। इतना ही नहीं, विद्युत मंडल चंबा के और डलहौजी में लाखों की राशि खर्च कर स्थापित की गई क्योसक मशीन भी शोपीस बनकर रह गई है। हर माह आने वाले बिजली के बिलों को अदा करने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं को लाइनों में ही खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, बिलिंग मशीनों के अभाव में बोर्ड के कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के घरों में जाकर बिजली मीटरों की रीडिंग लेकर आनी पड़ रही है। इसके बाद बोर्ड कार्यालय में कंप्यूटर पर बिजली मीटरों की रीडिंग भरने के बाद पेपर पर बिजली बिलों को निकालकर विद्युत उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाने पड़ रहे हैं। कुल मिलाकर बिजली बोर्ड प्रबंधन के दूसरी कंपनी को दिए जाने वाले टेंडर के बाद अब बिजली उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने बिलिंग संबंधी टेंडर एचपीसी कंपनी के बाद अब टाटा कंपनी को सौंपा गया है। चंबा मंडल में 30 के करीब इलेक्ट्रॉनिक बिलिंग मशीनें आनी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिलिंग मशीनें पहुंच जाएंगी। इसके बाद व्यवस्थाओं में सुधार हो जाएगा। विद्युत मंडल के अधीन 68 हजार, विद्युत मंडल डलहौजी के तहत 60 हजार और विद्युत मंडल पांगी में 7 हजार विद्युत उपभोक्ता आते हैं।
विज्ञापन