{"_id":"5b65e6aa4f1c1b07788b7a49","slug":"61533404842-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर में आग से महिला समेत दो वर्ष का बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर में आग से महिला समेत दो वर्ष का बच्चा झुलसा
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत औरा में सिलिंडर में आग भड़कने से महिला समेत दो वर्षीय बच्चा बुरी तरह से झुलस गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब महिला रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी कारणवश सिलिंडर डर में आग लग गई। इससे महिला और वहां मौजूद दो वर्ष का भतीजा इसकी चपेट में आ गया।
चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार देर शाम का है जब सुनो देवी मायके में खाना बना रही थी। वह कुछ समय पहले ही यहां आई थी। इसी दौरान उसका दो वर्षीय भतीजा अंशु भी वहां खेल रहा था। इसी दौरान किसी कारण से सिलिंडर में आग भड़क गई और दोनों इसकी चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। दोनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सिलिंडर की आग पर काबू पाया और दोनों को उठाकर वाहन के जरिये उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया। आग की चपेट में आने से उनके हाथ और पैर बुरी तरह से झुलस गए हैं। चिकित्सकों ने दोनों की हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इसी बीच पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस ने घटना की रोजानामचे में इत्तला रपट डाली है। चंबा मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को टांडा भेज दिया गया है। मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ विनोद शमा़ ने बताया कि आग से झुलसे एक बच्चे और महिला को अस्पताल में लाया गया था। यहां पर उन्हें हर संभव चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गई। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें टांडा रेफर किया गया।
विज्ञापन