फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स की

चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स की

Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स की
अगस्त माह में शुरू होगा एमबीबीएस का दूसरा सत्र
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स की 86 सीटें बुक, 14 बचीं
रिजर्व कोटे के तहत बची 14 सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस कोर्स को लेकर सामान्य कोटे की सभी सीटें भर चुकी हैं। ऐसे में अगस्त माह में एमबीबीएस का दूसरा सत्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए सामान्य कोटे में सरकार ने 86 सीटें रखी थी। जबकि रिजर्व कोटे वाली 14 सीट खाली बची हैं। इनके भरने का जल्द ही अनुमान लगाया जा रहा है।
वहीं एससी कोटे में 13 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से 12 भर चुकी हैं। जबकि एसटी कोटे में 7 सीटें हैं। इसमें पांच भर चुकी हैं, दो सीटें भरने को रह गई हैं। इसके अलावा विकलांगों के लिए चार और स्पोर्ट्स की दो सीटें खाली हैं। इन्हें भरने को लेकर काउंसलिंग चल रही है।
विज्ञापन

पूरी सीटें भरने के बाद अभ्यर्थी एडमिशन लेने के लिए चंबा आएंगे। जहां पर उनकी एडमिशन को लेकर सभी तैयारियां प्रबंधन ने पूरी कर ली हैं। अगस्त माह में चंबा मेडिकल कॉलेज का दूसरा सत्र शुरू होगा। पहले सत्र में मेडिकल कॉलेज में 100 प्रशिक्षु एमबीबीएस का कोर्स कर रहे हैं। दूसरे सत्र में प्रशिक्षुओं की संख्या 200 हो जाएगी। तीसरे सत्र में यह संख्या और बढ़ेगी। मेडिकल कॉलेज खुलने से जिले की छह लाख आबादी को लाभ हुआ है। पहले जिस अस्पताल में गिने चुने डॉक्टर होते थे। वहां पर आज डॉक्टरों व विशेषज्ञों की भरमार है। आने वाले दिनों में यह संख्या ओर बढ़ेगी। पहले अस्पताल में 30 स्टाफ नर्सें ही मरीजों की देखभाल करती थी। हाल ही में प्रदेश सरकार ने 100 नई स्टाफ नर्सों की पोस्टिंग चंबा मेडिकल कॉलेज में की है। अब चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों बहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीबीएस के दूसरे सत्र की भरी जाएंगी सभी सीटें : डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के दूसरे सत्र की 100 सीटों में से 86 सीटें भर चुकी हैं। बाकि सीटों को भरने को लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। जल्द ही सारी सीटें भर जाएंगी। अगस्त माह में एमबीबीएस का दूसरा सत्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed