{"_id":"5b2d2ca64f1c1b5d748b63dd","slug":"61529687206-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में भुनाड़ स्कूल को खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में भुनाड़ स्कूल को खिताब
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांदल में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें मुख्यातिथि संघणी स्कूल के प्रधानाचार्य दलीप चंद शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 44 स्कूलों के 454 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कबड्डी में पंजवाड़ स्कूल को विजेता का खिताब मिला। वॉलीबाल में भुनाड़ स्कूल विजेता रहा। खो-खो में तेलका, बैडमिंटन में हाई स्कूल खडियारू ने खिताब हासिल किया। सुरंगानी विद्यालय को ओवरऑल का खिताब मिला। मुख्यातिथि दलीप चंद शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए छात्रों को विद्यार्थी जीवन में ऐसी स्पर्धाओं में जरूर हिस्सा लेना चाहिए।