फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बैंक उपभोक्ता बोले, एटीएम में डालो कैश या फिर लगा दो ताला

बैंक उपभोक्ता बोले, एटीएम में डालो कैश या फिर लगा दो ताला

Mon, 15 Jan 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बैंक उपभोक्ता बोले, एटीएम में डालो कैश या फिर लगा दो ताला
एटीएम चोरी - फोटो : SELF

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा।
जिला मुख्यालय की एटीएम मशीनों से कैश नहीं है। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि शहर में करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा बैंकों की एटीएम मशीनें हैं। लेकिन कैश न होने के चलते लोगों को कैश निकालने में मुश्किल हो रही है।

इस बारे में बैंक उपभोक्ता कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन नियमित रूप से कैश अपलोड करने की व्यवस्था नहीं की गई है। इस बात को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ताओं अक्षय कुमार, पंकज कुुमार, लक्की कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत कुमार, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, देवी चंद, उत्तम दास, रवि कुमार, भीम सैन, नीरज कुमार, जीवन सिंह, लाल चंद ने बताया कि सोमवार को सप्ताह के पहले दिन एटीएम मशीनों से कैश निकलवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन


लेकिन शहर के तमाम एटीएम खाली रहे। इसके चलते उन्हें पैसे निकलवाने के लिए बैंक की लाइनों में खड़ा होना पड़ा। सप्ताह का पहला दिन होने के चलते बैंकों में भी काफी भीड़ रही है। इसके चलते पैसे निकलवाने के लिए लोगों को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने बैंक प्रबंधकों से मांग की है कि एटीएम मशीनों में कैश का प्रावधान करवाया जाए। अन्यथा एटीएम मशीनों को बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed