{"_id":"5a4a6d984f1c1bcd6d8b74a7","slug":"61514827160-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेल पुल की जांच को लेकर एनआईटी को रिकॉर्ड देगा लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेल पुल की जांच को लेकर एनआईटी को रिकॉर्ड देगा लोनिवि
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
bridge collapsed
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट हाईवे में बने परेल पुल के गिरने की जांच करने आ रही एनआईटी हमीरपुर की टीम को लोक निर्माण विभाग चंबा रिकॉर्ड देगा। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा के मुख्य अभियंता ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी रिकॉर्ड के आधार पर एनआईटी के विशेषज्ञ पुल के गिरने के कारणों का पता लगाएंगे। जानकारी के अनुसार एनआईटी हमीरपुर से टीम जल्द ही जांच के लिए चंबा पहुंचने वाली है। वहीं दूसरी ओर परेल पुल के दोबारा निर्माण को लेकर पहले ही विभाग के उच्चाधिकारियों ने ठेकेदार को निर्माण करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसका सारा खर्च ठेकेदार को ही उठाना होगा। हालांकि इससे पहले ठेकेदार ने आधे खर्च पर पुल के दोबारा निर्माण को लेकर विभाग को पत्र भेजा था। मगर विभाग ने ठेकेदार के इस पत्र को खारिज कर दिया और पुल के पुन: निर्माण का सारा खर्च ठेकेदार को ही उठाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही मुख्य अभियंता आने वाले दिनों में संबंधित ठेकेदार से भी इस संबंध में बैठक करेंगे। ताकि पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके। गौरतलब है कि परेल पुल दीवाली की सुबह अचानक गिर गया था। उस समय पुल पर छह लोग और तीन वाहन गुजर रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुल निर्माण की खामियों को सामने लाने के लिए लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा एनआईटी हमीरपुर से जांच करवाने का फैसला लिया है। लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा के मुख्य अभियंता एसके गंजू ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एनआईटी को पुल से संबंधित रिकॉर्ड देने के लिए लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुल के दोबारा निर्माण को लेकर ठेकेदार के साथ बैठक की जाएगी। ताकि जल्द से जल्द पुल का कार्य शुरू हो सके।