{"_id":"5a0ed1304f1c1b65548bdcfc","slug":"61510920496-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंढाह स्कूल में नवाजे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंढाह स्कूल में नवाजे होनहार
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)।
राजकीय उच्च पाठशाला मुंढाह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें एसएमसी अध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने पहाड़ी, पंजाबी और चुराही नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।
बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्याध्यापक अमर सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसमें उन्होंने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों को मुख्यातिथि और अभिभावकों के समक्ष रखा। उन्होंने स्कूल के मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मदन लाल शर्मा ने स्कूल प्रबंधन को समारोह के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कहा कि इससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। स्कूल के मेेधावी छात्रों पियुष कुमार, मनोज कुमार, रोशन, साहिल, वंदना, प्रिया, आदित्य, अंकित, रमन, अविनेश, अंजलि और अक्षय सहित अन्य छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान साहिल शर्मा को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब देकर नवाजा। इस मौके पर अध्यापक, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
000