फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   60.64 crores are being spent on development works in Pangi: Negi

पांगी में विकास कार्यों पर खर्चे जा रहे 60.64 करोड़ : नेगी

Thu, 28 Sep 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 28 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
60.64 crores are being spent on development works in Pangi: Negi
चंबा के पांगी में परियोजना सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते जनजातीय विकास मंत्
पांगी (चंबा)। जनजातीय उप योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 60.64 करोड़ की धनराशि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर व्यय की जा रही है। यह बात राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने भारत दूरसंचार निगम के अधिकारियों को घाटी में संचार सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्तावित 15 टावरों में से 4 निर्माणाधीन टावरों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और शेष का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सभी विभागीय औपचारिकताएं जल्द पूर्ण करने को कहा। लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किलाड़ के भवन और बस स्टैंड के निर्माण कार्य को अक्तूबर तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने साच घराट से सेचू नाला तक बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता की जांच के भी निर्देश दिए। निर्माणाधीन मल निकासी योजना के कार्य में तेजी लाने व ग्राम पंचायत रेइ में सिंचाई कूलह की बहाली के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों और बागवानों की आर्थिक को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित कृषि मंडी के निर्माण के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने के साथ किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने घाटी में सेब व अन्य किस्म के फलों में गुणवत्ता लाने के लिए संबंधित विभाग को प्रभावी कार्य योजना बनाने को कहा। उन्होंने घाटी में चल रहे विभिन्न विभागों के रिक्त चल रहे पदों को भी जल्द भरने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय पांगी के निर्माण के लिए चयनित भूमि का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने घाटी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर शिक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed