फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   55 EVMs delivered to Pangi by Air Force helicopter

Chamba News: वायुसेना के हेलिकॉप्टर से पांगी पहुंचाईं 55 ईवीएम

Sat, 25 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
55 EVMs delivered to Pangi by Air Force helicopter
उपमंडल के 39 मतदान केंद्रों के लिए 16 अतिरिक्त मशीनें भेजीं
विज्ञापन

भरमौर से पांगी पहुंचीं 55 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें : रेप्सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के जरिये लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र भरमौर से संबंधित उपमंडल पांगी के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) शनिवार को पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ पहुंचाई गईं। इससे पहले मशीनों की कमिशनिंग प्रक्रिया भरमौर में ही पूरी कर ली गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेप्सवाल ने देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर से संबंधित पांगी उपमंडल में कुल 39 मतदान केंद्र हैं। यहां के लिए कुल 55 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें हेलिकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित पहुंचा दी गई हैं। बताया कि पांगी उपमंडल के 39 मतदान केंद्रों के लिए 16 अतिरिक्त मशीनें भेजी गई हैं। मशीनों की संख्या के बराबर बीयूसीयू और वीवीपैट इकाइयां पूर्णतया सुरक्षित तरीके से भेजी गई हैं। मशीनों को स्ट्रांग रूम भरमौर से सड़क से जिला मुख्यालय चंबा के सुल्तानपुर हेलीपैड तक पहुंचाया गया। यहां से हेलिकॉप्टर की सहायता से उपमंडल मुख्यालय किलाड़ (पांगी) ले जाया गया। ईवीएम को तहसीलदार कार्यालय भवन किलाड़ में बनाए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है और ईवीएम को ले जाते समय भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed