{"_id":"5ccb243dbdec220781487b29","slug":"51556816957-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान विषय में संजीत पन्नू ने हासिल किए 474 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान विषय में संजीत पन्नू ने हासिल किए 474 अंक
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के गुरु नानक स्कूल का जमा दो का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। यहां 62 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। स्कूल के सभी 68 विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। इन परिणामो में 7 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं, 13 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक और 16 बच्चों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
साइंस विषय में संजीत पन्नू ने 474 अंकल लेकर पहला स्थान किया है। जबकि श्रेया शर्मा ने 472 और अनन्य महाजन ने 468 अंक हासिल कर टॉप पोजीशन हासिल की हैं। कॉमर्स संकाय में श्रेया प्लाह और अंकित पठानिया ने 465 अंक, नाविका भंडारी ने 447 अंक, वरुण गुप्ता और नमन आनंद ने 445 अंक हासिल कर टॉप पोजीशन हासिल की है।
साक्षी राणा और निखिल जरयाल ने भी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। सीबीएसई के जमा दो के परीक्षा परिणामों में इंग्लिश विषय में 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा, बायोलॉजी में 3 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा, फिजिकल एजूकेशन में 23 विद्यार्थियों ने 90 और सौ प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, इकोनॉमिक्स में 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा, केमिस्ट्री में 6 और फिजिक्स में 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
टॉप पोजीशन हासिल करने वाले बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन को दिया है। गुरु नानक पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एनएस भंडारी ने बच्चों को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।