फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों में रहेगा तीसरी आंख का पहरा, फ्लाइंग स्कवायड किए गठित

बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों में रहेगा तीसरी आंख का पहरा, फ्लाइंग स्कवायड किए गठित

Fri, 01 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों में रहेगा तीसरी आंख का पहरा, फ्लाइंग स्कवायड किए गठित
परीक्षा केंद्रों में रहेगा तीसरी आंख का पहरा, फ्लाइंग स्क्वायड गठित
विज्ञापन

जिला के समस्त परीक्षा केंद्रों में लगाए सीसीटीवी, छह मार्च से शुरू होगी परीक्षाएं
शिक्षा विभाग के दो, एसडीएम का एक फ्लाइंग स्क्वायड रखेगा विद्यार्थियों पर नजर
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। छह मार्च से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग की ओर से नकल रोकने के लिए दो फ्लाइंग स्क्वायड का गठन कर दिया गया है। ये फ्लाइंग स्क्वायड बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में दबिश देंगे और नकलची छात्र-छात्राओं को दबोचेंगे। इस बार एक तरफ जहां फ्लाइंग स्क्वायड नकल रोकने के प्रयास में रहेंगे, वहीं तीसरी आंख का भी पहरा रहेगा। शिक्षा बोर्ड की ओर से नकल रोकने के लिए इस बार व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य कर रही कंपनी को 5 मार्च से पहले कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं, ताकि छह मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले ही विभाग के पास बीस शेष रहे स्कूलों में सीसीटीवी लगाने को लेकर व्यवस्था हुई है। इसके बाद से ही शेष बीस स्कूलों में कार्य प्रगति पर है। विभाग ने भी कंपनी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के बात कही है। वहीं, नकल रोकने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में एक स्क्वायड का गठन किया गया है तो वहीं उच्च शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में भी एक स्क्वायड नकल रोकने के लिए जुटेगा। इसके अलावा एसडीएम की अगुवाई में भी एक फ्लाइंग स्क्वायड नकलची छात्र-छात्राओं को पकड़ेगा। गौरतलब है कि इस बार शिक्षा बोर्ड ने पहले ही साफ किया था कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। इसके बाद जिला के समस्त परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच तक सभी केंद्रों में लग जाएंगे सीसीटीवी
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने भी इसकी पुष्टि की है। कहा कि शिक्षा विभाग ने दो फ्लाइंग स्क्वायड गठित किए हैं। इसके अलावा एसडीएम की अगुवाई में भी एक फ्लाइंग स्क्वायड रहेगा और एक फ्लाइंग स्क्वायड परीक्षा बोर्ड की तरफ से होगा। कहा कि जिले के शेष स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कार्य पांच मार्च से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed