फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सूरी पंचायत के लिए नौ करोड़ की लागत से हो रहा सड़क का निर्माण

सूरी पंचायत के लिए नौ करोड़ की लागत से हो रहा सड़क का निर्माण

Sun, 30 Dec 2018 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सूरी पंचायत के लिए नौ करोड़ की लागत से हो रहा सड़क का निर्माण
सूरी पंचायत के लिए नौ करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
विज्ञापन

लोनिवि ने छह महीने में ठेकेदार को सड़क का काम पूरा करने का दिया समय
सड़क बनने से चार पंचायतों की सात हजार आबादी होगी लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सूरी के लिए नौ करोड़ से सड़क बनेगी। इसके लिए लोनिवि ने ठेकेेदार को कार्य भी आवंटित कर दिया है। सड़क बनने से चार पंचायतों की सात हजार आबादी को लाभ मिलेगा। जो लंबे समय से सड़क बनाने की मांग कर रही थी। लोगों को अभी तक सड़क तक पहुंचने के लिए बीस किमी पैदल चलना पड़ता था। मगर सड़क बनने से ग्रामीणों को पैदल चलने से निजात मिलेगी। पंचायत को सड़क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बजट स्वीकृत हुआ है। सड़क बनने से ग्राम पंचायत सूरी, किहार, किलोड़ और भांदल की सात हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
सूरी की प्रधान गीता देवी, पूर्व प्रधान प्रहलाद भक्त शर्मा, किलोड़ की प्रधान सपना शर्मा, किहार की प्रधान बेबी मांगरा व स्नूह के प्रधान फारूक बट्ट रजवी ने बताया कि चकोली से सूरी के लिए सड़क बनाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार ग्राम सभा में भी प्रस्ताव डाले गए। कुछ माह पहले जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सलूणी दौरे पर आए थे। ग्रामीणों ने उनके समक्ष भी सड़क की समस्या को रखा था। ऐसे में सड़क का कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

इनसेट
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता पीसी शर्मा ने बताया कि उपरोक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। ठेकेेदार को छह महीने में सड़क का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed