फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए करना पड़ रहा बीस किलोमीटर का सफर तय

जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए करना पड़ रहा बीस किलोमीटर का सफर तय

Tue, 27 Nov 2018 10:05 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए करना पड़ रहा बीस किलोमीटर का सफर तय
जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए करना पड़ रहा बीस किलोमीटर का सफर
विज्ञापन

तडग्रां में रावी नदी पर बना घरूरू टूटने से क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
लोगों ने जिलाधीश चंबा को ज्ञापन सौंप कर पुल बनाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत भड़ियां कोठी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश चंबा से रावी नदी पर पुल का निर्माण करवाने की मांग उठाई है।

ग्रामीण कौश्लया देवी, सबिता देवी, दर्शना देवी, सपना, निशा देवी, सीमा, इंदु, गीता, पूजा देवी, शकुंतला और अमित ने बताया कि तडग्रां नामक स्थान पर रावी नदी पर घरूरू का निर्माण किया गया था। मगर बीते दिनों होने वाली बारिश के दौरान घरूरू की रस्सियां टूट चुकी है। नतीजतन, अब घरूरू बंद है। ऐसी परिस्थिति में ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए बीस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जरूरी काम करवाने के लिए नदी पर बने घरूरू से रावी नदी को पार कर लेते थे। मगर अब उन्हें वाया भड़िया और मंगला पंचायत से होकर जाना पड़ रहा है। इसके साथ ही घरूरू बंद होने से स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed