{"_id":"5b994a86867a557ec97f190f","slug":"51536772742-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं ने भरमौर में जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं ने भरमौर में जमाया डेरा
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
manimahesh
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने भरमौर के पड़ाव हेलीपैड पर डेरा जमा लिया है। यहां पहुंचकर यात्रियों ने सबसे पहले देवी देवताओं को के चिन्हों को स्थापित किया और इसके बाद विधिवत रूप से वहां पूजा अर्चना की।
इसके बाद भक्तों ने पारंपरिक नाटी डालकर समां बांध दिया। श्रद्धालुओं के डेरा जमाने के बाद चौपर सेवाएं बंद हो गई हैं। यह सेवाएं उस समय तक बाधित रहेंगे जब तक श्रद्धालु अगले पड़ाव का रुख नहीं करते। बुधवार दोपहर के समय जैसे ही चौरासी परिसर जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा। वहां पर भक्तों ने भोले बाबा के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इससे भरमौर मुख्यालय शिव जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
सदियों से भरमौर में लगाते हैं डेरा, पुलिस ने भी रोकने की कोशिश की
चौरासी परिसर में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं ने हेलीपैड में प्रवेश किया। मगर यहां पर पुलिस और हेली टैक्सी कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने प्रयास किया। मगर श्रद्धालु नहीं माने। उनका कहना था कि वह सदियों से इसी स्थान पर देवी देवताओं के चिन्ह स्थापित करते है और यह हेलीपेड तो हाल ही में बना है।
विज्ञापन
इसके बावजूद उन्हें प्रशासन यहां डेरा लगाने से रोकता है। मगर यहां भक्तों के आगे पुलिस और हेली टैक्सी कर्मचारियों की नहीं चली और उन्हें हटना पड़ा। इसके बाद हेलीकॉप्टर कंपनी ने चॉपरों को एक तरफ करवाया। जम्मू-कश्मीर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भरमौर हेलीपैड सबसे अहम पड़ाव है। यहां पर वह सदियों से परंपरा के अनुसार दो दिनों तक डेरा डालते हैं।
श्रद्धालु के हेलीपैड से न हटने तक बंद रहेगी चौपर सेवाएं : विजय धीमान
मेला अधिकारी विजय धीमान ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु भरमौर पहुंचे है। उन्होंने हेलीपैड में देवी देवताओं के चिन्हों को स्थापित किया है। जब तक वह यहां पर डेरा डाले रखेंगे। तब तक चौपर सेवाएं बंद रहेगी।