फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सरोल पंचायत में तेंदुए का खौफ

सरोल पंचायत में तेंदुए का खौफ

Sun, 09 Sep 2018 09:57 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
सरोल पंचायत में तेंदुए का खौफ
leopard shimla - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सरोल (चंबा)। सरोल पंचायत में लोगों ने शाम के समय तेंदुए के बच्चे के दिखने से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। इस वजह से अब लोग अकेले घर से बाहर जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए के बच्चे के साथ मादा तेंदुआ भी होगी और ऐसे में यह लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। भुवनेश कुमार, सुरेंद्र, टेक चंद, मनीष कुमार, हंसराज, रवि कुमार, चैन सिंह, रवि, दौलत राम, सुनील कुमार और नरैण सिंह ने बताया कि गांव में रात के समय लोगों को दो बार तेंदुए का बच्चा नजर आ चुका है। इसको लेकर लोगों ने वन विभाग के डीएफओ को भी अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन


डीएफओ की ओर से विभागीय कर्मचारियों को पंचायत में जांच के लिए भेजा गया है। विभागीय कर्मचारी जांचेंगे कि लोगों को दिखाई देने वाला सच में तेंदुए का बच्चा है या जंगली बिल्ली है। वहीं लोग तेंदुए के डर से अकेले शाम को घर से नहीं निकल रहे हैं। वहीं बच्चों को भी अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि लोगों ने उन्हें तेंदुए के बच्चे के बारे में सूचना दी गई है। इसको लेकर विभागीय कर्मचारी जांच कर रहे हैं। अगर सच में वहां तेंदुए का बच्चा है, तो उसे पकड़कर जंगला में छोड़ा जाएगा। ताकि लोगों को किसी प्रकार का डर महसूस न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed