{"_id":"5b781e7242c792463a2e4461","slug":"51534598770-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुगलास से किलाड़ के लिए सुबह आठ बजे चलाई जाए सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुगलास से किलाड़ के लिए सुबह आठ बजे चलाई जाए सरकारी बस
Updated Sat, 18 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुगलास से किलाड़ के लिए सुबह आठ बजे चलाई जाए बस
सुबह सात बजे बस चलने से छात्रों को नहीं मिल रही सुविधा, झेलनी पड़ रही परेशानी
ग्रामीणों ने बस की समयसारिण में बदलाव को लेकर एचआरटीसी से की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सुगलास से किलाड़ चलने वाली बस को लोगों ने सुबह आठ बजे चलाने की मांग की है। मौजूदा समय में यह बस सुबह सात बजे चलती है। इसकी वजह से स्कूली छात्रों और अन्य लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने बस की समयसारिणी में बदलाव करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सुगलास से कई कर्मचारी किलाड़ में तैनात हैं। वह रोजाना किलाड़ के लिए आवजाही करते हैं।
ग्राम पंचायत पुर्थी के लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की कि बस सेवा की समयसारिणी में लोगों की आवश्यकता अनुसार बदलाव किया जाए। ताकि बस सेवा का सभी लोग फायदा उठा सकें। बस सेवा न मिलने के कारण बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए रोजाना 6 किलोमीटर का पैदल रास्ता कर पुर्थी पहुंचना पड़ता है। ग्रामीण सुरेश कुमार, भावना शर्मा, कुलदीप, संजय कुमार, सुदेश पंडित, संगीता कुमारी, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, अजय, आकाश कुमार, राजेंद्र कुमार और संजय कुमार ने जिला प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि सुगलास से किलाड़ रूट पर जाने वाली सरकारी बस को सुबह आठ बजे चलाया जाए। पंचायत प्रधान सतीश शर्मा ने कहा कि पंचायत की ओर से केलांग डिपो में इसके बारे में मांग की गई है। मगर अभी तक एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है।