{"_id":"5b37a9794f1c1bb1508b543f","slug":"51530374521-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस सत्र के लिए 100 में मात्र 4 सीटें ही भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस सत्र के लिए 100 में मात्र 4 सीटें ही भरीं
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवीण कुमार
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दूसरे एमबीबीएस सत्र को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह यह है कि अभी तक एमबीबीएस के दूसरे सत्र के लिए ऑल इंडिया लेवल पर 15 में से सिर्फ चार सीटें ही भरी गई हैं। जबकि 11 सीटें खाली हैं। वहीं स्टेट लेवल की 85 सीटों में अभी तक एक भी सीट नहीं भरी गई है। हालांकि एमबीबीएस के दूसरे सत्र को लेकर एडमिशन का क्रम शुरू हो चुका है।
इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शिमला में चल रही है। अभी तक आईजीएमसी शिमला और नेरचौक मंडी मेडिकल कॉलेज की सीटें ही भर पाई हैं। जबकि अन्य मेडिकल कॉलेज में अभी सीटें खाली चल रही हैं। एमबीबीएस करने के लिए ज्यादातर अभ्यर्थी आईजीएमसी शिमला, नेरचौक मंडी और टांडा को प्राथमिकता देते हैं। यह तीनों स्थान सभी सुविधाओं से संपन्न हैं। यहां पर अभ्यर्थी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। जबकि चंबा मेडिकल कॉलेज प्रदेेेश के दूरस्थ क्षेत्र में आता है। इसलिए यहां आने के लिए बहुत कम अभ्यर्थी तैयार होते हैं। अगस्त माह में चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का दूसरा सत्र शुरू होगा।
चालू सत्र में 100 प्रशिक्षु एमबीबीएस का कोर्स कर रहे हैं। दूसरे सत्र में प्रशिक्षुओं की संख्या 200 पहुंच जाएगी। मगर सीटों के अभी तक न भरे जाने से इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि जल्द ही इन सभी सीटों को भर लिया जाएगा। बाकायदा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दूसरे सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। प्रशिक्षुओं के हॉस्टल सहित अन्य सुविधाओं को लेकर औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
जल्द भर जाएंगी राज्य स्तर की सभी सीटें : डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि अभी तक चंबा मेडिकल कॉलेज में चार सीटें भरी गई हैं। यह चारों सीटें ऑल इंडिया लेवल पर भरी गई हैं। जबकि स्टेट लेवल की सीटें भी जल्द ही भर जाएंगी।