{"_id":"5aeb447a4f1c1b6e098b7c6f","slug":"51525367930-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक स्किड होने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक स्किड होने से एक घायल
Updated Thu, 03 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक स्किड होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान बिट्टू पुत्र दुनी चंद निवासी राजनगर के रूप में हुई है। बुधवार को चंबा से राजनगर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कियाणी के पास उसकी बाइक अचानक स्किड हो गई। इससे बाइक और सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े। यहां से जा रहे अन्य लोगों ने एंबुलेंस के जरिये घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में जाकर पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही घटनास्थल में जाकर घटना का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बाइक स्किड होने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन