{"_id":"5aa4062d4f1c1b094a8b4751","slug":"51520698925-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल अदायगी न करने पर 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल अदायगी न करने पर 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशि धीमान
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। लंबे समय से बिजली बिल की अदायगी न करने पर बिजली बोर्ड ने 50 घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इसके साथ ही शेष उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिजली बिल का भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शेष उपभोक्ताओं ने अगर 15 दिनों के भीतर बिजली जमा नहीं करवाते हैं तो उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद सिहुंता क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बोर्ड की ओर से कार्रवाई करने का मकसद बिजली बिल के रूप में उपभोक्ताओं से फंसी राशि को निकलवाना है। जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड के करीब 12 लाख रुपये बिल के रूप में फंसे है। इसके चलते बिजली बोर्ड को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। विद्युत बोर्ड ने हाल ही में 105 उपभोक्ताओं को बिल न जमा करवाने पर नोटिस जारी किए थे। इसमें से 50 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। जबकि शेष 55 उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए अंतिम मोहलत दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उपमंडल में कई ऐसे उपभोक्ता है, जिन्होंने पिछले छह माह से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया था। इसके चलते ही बोर्ड ने यह सख्त कार्रवाई की है। बिजली कनेक्शन कटने के बाद करीब 25 उपभोक्ताओं ने बिल जमा करवा दिए है।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड सिहुंता के सहायक अभियंता तिलकराज वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पचास विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से बिल न जमा करवाने उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शेष बचें 55 उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए अंतिम मोहलत दी गई है। अगर विद्युत उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते है तो उनके भी बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।