फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   धीमी गति से चल रहा सियुल खड्ड पर बन रहे पुल का कार्य

धीमी गति से चल रहा सियुल खड्ड पर बन रहे पुल का कार्य

Mon, 15 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
धीमी गति से चल रहा सियुल खड्ड पर बन रहे पुल का कार्य
पुल निर्माण - फोटो : Amar Ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)।
ग्राम पंचायत स्नूंह में सियुल खड्ड पर बन रहे पुल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। इससे ग्रामीणों को खड्ड के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है। इसमें हर समय खतरा बना रहता है। ग्राम सभा की बैठकों में भी इस मामले को उठाया परंतु ठेकेदार मनमर्जी से कार्य करवा रहा है। पुल का निर्माण शुरू हुए डेढ़ वर्ष का समय बीत चुका है। परंतु अभी तक पुल के पिल्लर खड़े नहीं हो पाए हैं। इसको लेकर लोगों में रोष है।

ग्राम पंचायत स्नूंह और भांदल के दो दर्जन से अधिक गांव में रहने वाली पांच हजार की आबादी को पुल का लाभ मिलेगा। परंतु पुल का निर्माण कार्य देख लगता है कि यह कार्य कभी भी पूरा नहीं होगा। स्नूह के प्रधान फारूक बट रजवी और ग्रामीणों राजिंद्र कुमार, चैन लाल, सुरेंद्र, मान सिंह, चेत राम, मदन कुमार, भीलो राम और रवि कुमार ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुए पुल का कार्य खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ठेकेदार कभी-कभार कार्य शुरू करता है।
विज्ञापन


जब उसकी मर्जी होती है तो कार्य शुरू करवा देता है, ज्यादातर समय कार्य बंद ही रहता है। लोगों को खड्ड के रास्ते ही आवाजाही करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। बारिश के दौरान खड्ड में पानी की जलस्तर बढ़ जाता है। इस दौरान खड्ड के रास्ते आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं होता। उन्होंने जिला प्रशासन और लोनिवि से मांग की है कि पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। ताकि लोगों को जान जोखिम में डाल खड्ड के रास्ते आवाजाही नहीं करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम शुरू करवाने के देंगे निर्देश : अरुण पठानिया
अधिशासी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है।
ठेकेदार को पुल का कार्य जल्दी करने के निर्देश दिए जाएंगे। अन्यथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed