फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सरेंदरी खड्ड में व्यक्ति ने छलांग लगाकर की आत्महत्या

सरेंदरी खड्ड में व्यक्ति ने छलांग लगाकर की आत्महत्या

Wed, 10 Jan 2018 10:43 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
सरेंदरी खड्ड में व्यक्ति ने छलांग लगाकर की आत्महत्या
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुंडला/तेलका/चंबा। ग्राम पंचायत ठाकरी मट्टी के लचौड़ी गांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने सरेंदरी खड्ड में छलांग लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान देवराज (65) पुत्र शाली राम निवासी गांव लचोड़ी के रूप में हुई है। मंगलवार शाम को अचानक घर से लापता हो गया। परिवारवालों ने उसकी सभी जगह तलाश की। मगर उसका कहीं पर भी कोई पता नहीं लगा। बुधवार सुबह परिवारवालों ने गांव के अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान घर से एक किमी दूूर सरेंदरी खड्ड में उसका शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भिजवाया है। जानकारी अनुसार देवराज निवासी लचोड़ी मंगलवार को शाम के समय अपने घर से कहीं चला गया। देर रात तक देवराज के घर न लौटने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सगे-संबंधियों के पास तलाश करने पर भी उसका कोई भी पता नहीं चला। इसके बाद सुबह देवराज का शव सरेंदरी खड्ड में बरामद किया गया। इसके बाद गांववासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएचओ किहार और उनकी टीम ने घटनास्थल में जाकर घटना का जायजा लिया। इसके चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था। शुरूआती जांच में आत्महत्या करने का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। जबकि सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। वहीं उपरोक्त व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ठाकरी मट्टी पंचायत के प्रधान अमर चंद ने बताया कि मंगलवार रात को शख्स अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद शव सुबह सरेंदरी खड्ड में मिला। वहीं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि लचोड़ी नाले में कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed