फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बैरागढ़ में जला ट्रांसफार्मर, छह गांवों में अंधेरा

बैरागढ़ में जला ट्रांसफार्मर, छह गांवों में अंधेरा

Thu, 28 Dec 2017 10:44 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
बैरागढ़ में जला ट्रांसफार्मर, छह गांवों में अंधेरा
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बैरागढ़ के आधा दर्जन गांव पिछले 12 दिनों से अंधेरे में है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो वहीं गृहणियों को घर के जरूरी काम निपटाने में भी परेशानी आ रही है। लोगों ने बताया कि बीते दिनों मझोगा गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। तबसे ट्रांसफार्मर के अधीन आने वाले गांवों में बिजली गुल है। हालांकि ग्रामीण इस बारे में कई बार विद्युत बोर्ड से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक विद्युत बोर्ड नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं करवाया है। विद्युत बोर्ड ट्रांसफार्मर नया लगाने की बात कहकर ग्रामीणों को आश्वासन दे रहा है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।

जानकारी के अनुसार मझोगा गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से मझोगा, भंगयास, पद्दर, बाड़का और करयास गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इन गांवों में करीब सौ परिवार गुजर बसर कर रहे हैं। बलदेव सिंह, प्रवीण कुमार, उत्तमा देवी, रेखा देवी, बिमला देवी, राज कुमार, रोशन लाल देवेंद्र कुमार, रिझु राम, मदन लाल, काकू राम, रणजीत कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, राजन सिंह, अशोक कुमार और भीष्म सिंह ने बताया कि पिछले 12 दिनों से बिजली गुल होने के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं गृहणियों को भी दीये की रोशनी में खाना पकाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द मझोगा में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। जैसे ही नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था होगी, आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed